प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में हुए पार्किंग शुल्क विवाद के दौरान पार्किंग मैनेजर की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को प्रताप सिंह निवासी ग्राम भंगेड़ी महावतपुर,रुड़की ने कोतवाली नगर हरिद्वार में सूचना दी थी कि पार्किंग में वैगनआर कार चालक ने शुल्क दिए बिना बैरियर तोड़कर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने वाहन को रोकने की कोशिश की,जिस पर चालक ने जानबूझकर कार से टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार को उपचार के लिए उच्च केंद्र ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से आरोपी चालक विशाल और उसके साथी सूरज को वैगनआर कार सहित गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मामले में संबंधित प्रावधानों में आवश्यक संशोधन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को समय पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी,विशाल पुत्र बिनोद,निवासी जोशी चौहान,बहालगढ़,जनपद सोनीपत,हरियाणा,उम्र 22 वर्ष सूरज पुत्र चंद्र सिंह,निवासी भट्टा गांव पंचशील कॉलोनी,सेक्टर-27,जनपद सोनीपत,हरियाणा,उम्र 34 वर्ष बरामदगी,घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह वरिष्ठ उप निरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी,उप निरीक्षक चरण सिंह,अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा,कांस्टेबल राकेश,कांस्टेबल पवन,कांस्टेबल दिनेश।
Spread the love