प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में आर्य नगर चौक स्थित इंडियन बैंक की हरिद्वार शाखा के एटीएम पर चोरी के प्रयास के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त औजार और एटीएम कार्ड बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को एटीएम पर चोरी के प्रयास की शिकायत प्राप्त हुई थी,जिस पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया,जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपी को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषभ कुमार निवासी पीठ बाजार,ज्वालापुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक पाना चाबी और कोटक बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तार आरोपी ऋषभ कुमार पुत्र राजकुमार निवासी पीठ बाजार,ज्वालापुर पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद,कांस्टेबल सुनील दत्त शर्मा
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में आर्य नगर चौक स्थित इंडियन बैंक की हरिद्वार शाखा के एटीएम पर चोरी के प्रयास के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त औजार और एटीएम कार्ड बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को एटीएम पर चोरी के प्रयास की शिकायत प्राप्त हुई थी,जिस पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया,जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपी को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषभ कुमार निवासी पीठ बाजार,ज्वालापुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक पाना चाबी और कोटक बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तार आरोपी ऋषभ कुमार पुत्र राजकुमार निवासी पीठ बाजार,ज्वालापुर पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद,कांस्टेबल सुनील दत्त शर्मा