Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडलाना में कुछ दिन पूर्व एक निवासी के घर पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से अंजाम दिया गया था। घटना के बाद हरिद्वार जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ग्राम क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व से चली आ रही आपसी रंजिश के कारण पीड़ित के घर पर फायरिंग करने गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।गिरफ्तार आरोपी,सत्यम पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम तोड़ा खगड़ा,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार कुलबीर पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम मुंडलाना,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक राकेश डिमरी,उप निरीक्षक वीरपाल,कांस्टेबल के.डी. राणा,कांस्टेबल आमिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp