प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिलने पर गठित टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया,जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान चोना पुत्र ऋषिपाल,निवासी नारसन कला,थाना कोतवाली मंगलौर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।बरामद शराब के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल विकास,कांस्टेबल पंकज।
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिलने पर गठित टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया,जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान चोना पुत्र ऋषिपाल,निवासी नारसन कला,थाना कोतवाली मंगलौर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।बरामद शराब के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल विकास,कांस्टेबल पंकज।