प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन एनएमओ द्वारा एनएच–07 बद्रीनाथ मार्ग पर एक स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। इस स्वच्छता अभियान का मार्गदर्शन एनएमओ वीसीएसजी यूनिट के संरक्षक एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सायना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ.सुरेन्द्र सिंह एवं डॉ.कैलाश गैरोला के नेतृत्व में किया गया,जिनके कुशल संचालन से अभियान सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हुआ। अभियान में जतिन फुलेरा,ओम नौटियाल,प्रत्यक्ष प्रताप सिंह,उत्कर्ष थपलियाल,ऋषभ भिलंगवाल,अंकित भट्ट,हार्दिक पंत,आदित्य पचौरी एवं सौरभ सहित एनएमओ के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और स्वच्छता कार्य में योगदान दिया। एनएमओ द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि सतत जीवनशैली का अभिन्न अंग है। संगठन भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
Spread the love