प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में 11 जनवरी 2026 की सुबह रानीपुर पुलिस ने छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 14.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पहली कार्रवाई गैस प्लांट क्षेत्र में की गई, जहां विजन मेटल फैक्ट्री के पास खाली मैदान से संतोष सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही स्मैक बिक्री से प्राप्त 1500 रुपये भी बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई सुमननगर क्षेत्र में की गई, जहां रोड नंबर-03 से मंगत दास को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 05.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में संतोष सिंह ने बताया कि उसने स्मैक मंगत नामक व्यक्ति से खरीदी थी,जिससे उसकी मुलाकात ब्रह्मपुरी सिडकुल क्षेत्र में हुई थी। वहीं मंगत दास ने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ रावली महदूद क्षेत्र से प्राप्त किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी विवरण,संतोष सिंह,निवासी नवोदय नगर,पीठ बाजार के पास,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार,उम्र 29 वर्ष मंगत दास,निवासी राज मेडिकल के पास,अम्बेडकर चौक, रामधाम,थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार,उम्र 21 वर्ष,पुलिस टीम,शान्ति कुमार प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली रानीपुर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान,उप निरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट उप निरीक्षक अर्जुन कुमार,चौकी प्रभारी सुमननगर,कांस्टेबल उदय चौहान,कांस्टेबल सुरेंद्र,कांस्टेबल दीपक रावत,कांस्टेबल हरीश राणा,कांस्टेबल दीप गौड।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में 11 जनवरी 2026 की सुबह रानीपुर पुलिस ने छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 14.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पहली कार्रवाई गैस प्लांट क्षेत्र में की गई, जहां विजन मेटल फैक्ट्री के पास खाली मैदान से संतोष सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही स्मैक बिक्री से प्राप्त 1500 रुपये भी बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई सुमननगर क्षेत्र में की गई, जहां रोड नंबर-03 से मंगत दास को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 05.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में संतोष सिंह ने बताया कि उसने स्मैक मंगत नामक व्यक्ति से खरीदी थी,जिससे उसकी मुलाकात ब्रह्मपुरी सिडकुल क्षेत्र में हुई थी। वहीं मंगत दास ने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ रावली महदूद क्षेत्र से प्राप्त किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी विवरण,संतोष सिंह,निवासी नवोदय नगर,पीठ बाजार के पास,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार,उम्र 29 वर्ष मंगत दास,निवासी राज मेडिकल के पास,अम्बेडकर चौक, रामधाम,थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार,उम्र 21 वर्ष,पुलिस टीम,शान्ति कुमार प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली रानीपुर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान,उप निरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट उप निरीक्षक अर्जुन कुमार,चौकी प्रभारी सुमननगर,कांस्टेबल उदय चौहान,कांस्टेबल सुरेंद्र,कांस्टेबल दीपक रावत,कांस्टेबल हरीश राणा,कांस्टेबल दीप गौड।