प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के खेड़ली बहादराबाद स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक पंकज जोशी और अपर उप निरीक्षक यातायात नवनीत त्यागी ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमलता चौहान सहित शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया और सड़क पर लापरवाही से बचने की अपील की। इसके साथ ही गुड समैरिटन योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वालों को कानूनी संरक्षण दिया जाता है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। कार्यक्रम में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं और इसके गंभीर परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली कार्रवाई और दंड के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
Spread the love