प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में धुंध और घने कोहरे के बीच भी पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 11 जनवरी 2026 को रानीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर महदूद और विष्णुलोक कॉलोनी में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,घरेलू नौकरों,ठेली-फड़ वालों,कबाड़ियों तथा होटल और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया गया। साथ ही बिना सत्यापन घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कुल 35 किरायेदारों का सत्यापन कराया गया। जांच में बिना सत्यापन किरायेदार और घरेलू नौकर रखने के मामले सामने आने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें एक मकान मालिक का 5 हजार रुपये का नगद चालान किया गया,जबकि पांच मकान मालिकों के विरुद्ध कुल 50 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। रानीपुर पुलिस ने अभियान के दौरान सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों,घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही होटल और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों को भी शीघ्र सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा,ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस टीम,शान्ति कुमार,कोतवाली रानीपुर उप निरीक्षक विकास रावत, चौकी गैस प्लांट,कोतवाली रानीपुर,अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह रावत,कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारीगण।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में धुंध और घने कोहरे के बीच भी पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 11 जनवरी 2026 को रानीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर महदूद और विष्णुलोक कॉलोनी में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,घरेलू नौकरों,ठेली-फड़ वालों,कबाड़ियों तथा होटल और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया गया। साथ ही बिना सत्यापन घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कुल 35 किरायेदारों का सत्यापन कराया गया। जांच में बिना सत्यापन किरायेदार और घरेलू नौकर रखने के मामले सामने आने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें एक मकान मालिक का 5 हजार रुपये का नगद चालान किया गया,जबकि पांच मकान मालिकों के विरुद्ध कुल 50 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। रानीपुर पुलिस ने अभियान के दौरान सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों,घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही होटल और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों को भी शीघ्र सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा,ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस टीम,शान्ति कुमार,कोतवाली रानीपुर उप निरीक्षक विकास रावत, चौकी गैस प्लांट,कोतवाली रानीपुर,अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह रावत,कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारीगण।