Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर क्षेत्र के डांग गांव में अकेली रह रही एक महिला का शव उसके घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 को अपराह्न करीब 3:30 बजे नरेश चमोली ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी चाची सुषमा देवी,जो डांग गांव श्रीनगर में अकेली रहती थीं,ने बीती शाम से अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है और फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं दे रही हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाजार उप निरीक्षक मुकेश भट्ट,महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट पुलिस बल और फोरेंसिक साइंस यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया,जहां सुषमा देवी उम्र लगभग 58 वर्ष का शव कमरे में सीलिंग फैन से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर जिला फोरेंसिक साइंस यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल की फोटो और वीडियो ग्राफी की गई तथा साक्ष्य संकलित करते हुए फंदे को कब्जे में लिया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुषमा देवी पिछले करीब 20 वर्षों से उसी मकान में रह रही थीं। उनके पति का निधन 5 अक्टूबर 2025 को हो गया था।उनके दो बेटे देहरादून और दिल्ली में नौकरी करते हैं,जबकि वह घर पर अकेली रहती थीं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp