प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनहित में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन,विशेषकर युवाओं को सुरक्षा,कानून और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल श्रीनगर की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त समाज की आवश्यकता और साइबर सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध,ऑनलाइन ठगी,डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही यातायात नियमों के पालन,सुरक्षित वाहन संचालन,नशे के दुष्प्रभाव,उससे होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में किसी भी आपात स्थिति में डायल 112,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और मानस टोल-फ्री नंबर 1933 के उपयोग के बारे में भी बताया गया और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस ने छात्रों से अपराधों से बचाव के साथ-साथ सामाजिक सतर्कता अपनाने का संदेश दिया। पुलिस टीम,निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज,हेड कांस्टेबल मनोज कुमार,सीआईयू,महिला कांस्टेबल 480 दीपशिखा,साइबर सेल।
Spread the love