Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।26 दिसंबर 2025 को नरेश चन्द्र पुत्र माधवा नन्द उप्रेती निवासी ग्राम रसूलपुर पोस्ट लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार ने अपने मोबाइल फोन टेक्नो स्पार्क-8 के गुम होने के संबंध में थाना श्यामपुर में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर इलाके से बरामद किया गया।बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामी ने हरिद्वार पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस का कहना है कि सीईआईआर पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में एक प्रभावी माध्यम है और आमजन को इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। पुलिस टीम,कांस्टेबल 691 जितेंद्र घिल्डियाल सीसीटीएनएस थाना श्यामपुर,कांस्टेबल राहुल देव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp