Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमें क्षेत्र में सक्रिय रहकर संभावित स्थानों पर नियमित चेकिंग,निगरानी और छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 25.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को कब्जे में लेते हुए उसके खिलाफ थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। गिरफ्तार आरोपी अहसान पुत्र असलम निवासी जामा मस्जिद सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष,पुलिस टीम,वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी,उप निरीक्षक महेन्द्र पुंडीर,कांस्टेबल 224 सुशील कुमार,कांस्टेबल 1179 अजीत तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp