Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध शराब और सट्टा खाईबाड़ी के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई तेज की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में नशा माफियाओं और सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा,जबकि दो अन्य आरोपियों को सट्टा खाईबाड़ी करते हुए सट्टा पर्ची और नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में संबंधित कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आरोपी का नाम पता एवं बरामदगी आजद उर्फ काला पुत्र चमनलाल निवासी ग्राम नाथूखेड़ी कोतवाली मंगलौर बरामदगी:10 लीटर अवैध कच्ची शराब आजाद उर्फ नानू पुत्र अय्यूब निवासी मोहल्ला किला मंगलौर जनपद हरिद्वार बरामदगी:सट्टा पर्ची,पेन,गत्ता और नगद 1720 रुपये साजिद पुत्र ताहिर निवासी कस्बा लंढौरा जनपद हरिद्वार बरामदगी:सट्टा पर्ची,पेन,गत्ता और नगद 1520 रुपये पुलिस टीम,कांस्टेबल केडी राणा,कांस्टेबल मोहम्मद आमिर,कांस्टेबल मोहन,कांस्टेबल उत्तम सिंह,कांस्टेबल नरेश,कांस्टेबल मनीष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp