Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद को नशा मुक्त करने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। लक्सर पुलिस ने थाना स्तर पर अलग अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर नियमित रूप से छापेमारी और निगरानी शुरू की। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। एक आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला।दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।गिरफ्तार आरोपी,आदिल पुत्र कामिल निवासी ग्राम नेहन्दपुर सुठारी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार सुहेल पुत्र गुलसनवर निवासी ग्राम नेहन्दपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।बरामदगी,आदिल से 9.81 ग्राम अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू सुहेल से 4 ग्राम अवैध स्मैक,पुलिस टीम,उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,उप निरीक्षक नीरज रावत,हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश,हेड कांस्टेबल गजेन्द्र पंवार,हेड कांस्टेबल रविन्द्र नागर,कांस्टेबल अनिल वर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp