Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 11 जनवरी 2026 को कार्रवाई की। इस दौरान लक्सर क्षेत्र के फूलगढ़ में पुलिस टीम ने ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी निवासी रामपाल को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेते हुए उसके खिलाफ कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपी का नाम पता रामपाल पुत्र मुकन्दी निवासी ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,कानि.गंगा सिंह,हो.गा.मदन पाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp