Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद हरिद्वार में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र लाल चन्द निवासी बहादरपुर डेरा,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।बरामदगी में आरोपी के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रविन्द्र सिंह चौहान और कांस्टेबल अक्षय तोमर पुलिस टीम में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp