प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना सिडकुल पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए चोरी की महंगी मशीनरी और वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। 7 जनवरी 2026 को राहुल चौहान निवासी शिव विहार कॉलोनी,बहादराबाद ने थाना सिडकुल में तहरीर दी थी कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने विभिन्न मशीनें चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। जांच के दौरान उसकी पहचान नीरज पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम हल्दुआमाफी,थाना स्योहारा,जनपद बिजनौर,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशीनरी और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई।बरामद मशीनरी की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक सर्वो स्टेबलाइजर,कन्वेयर मशीन,कोडिंग मशीन,प्लेट हीट एक्सचेंजर,दो मोटर (3 एचपी), कैंपर मशीन,हीटिंग टनल,एक मोटर (1 एचपी),एक यूपीएस और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर,शैलेंद्र मंमगई,हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत,हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक,हेड कांस्टेबल संजय,हेड कांस्टेबल देशराज,कांस्टेबल गजेंद्र और कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान शामिल
Spread the love
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना सिडकुल पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए चोरी की महंगी मशीनरी और वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। 7 जनवरी 2026 को राहुल चौहान निवासी शिव विहार कॉलोनी,बहादराबाद ने थाना सिडकुल में तहरीर दी थी कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने विभिन्न मशीनें चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। जांच के दौरान उसकी पहचान नीरज पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम हल्दुआमाफी,थाना स्योहारा,जनपद बिजनौर,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशीनरी और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई।बरामद मशीनरी की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक सर्वो स्टेबलाइजर,कन्वेयर मशीन,कोडिंग मशीन,प्लेट हीट एक्सचेंजर,दो मोटर (3 एचपी), कैंपर मशीन,हीटिंग टनल,एक मोटर (1 एचपी),एक यूपीएस और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर,शैलेंद्र मंमगई,हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत,हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक,हेड कांस्टेबल संजय,हेड कांस्टेबल देशराज,कांस्टेबल गजेंद्र और कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान शामिल