Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,क्लीन और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वयं धरातल पर उतरकर शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम चौक,आयरिश पुल,बैरागी कैंप मुख्य द्वार से मेला क्षेत्र बैरागी कैंप तक कई स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भगत सिंह चौक और बीएचईएल गेट नंबर 02 के आसपास बेहतर साफ-सफाई,नालों की नियमित सफाई,उगी झाड़ियों की कटाई और होर्डिंग व बैनर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। प्रेमनगर आश्रम क्षेत्र में दोनों ओर लगी फड़,ठेली और अस्थायी दुकानों को हटाने के निर्देश देते हुए नगर निगम को लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया,ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। निर्देश दिए गए कि पुनः अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांवड़ पटरी मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने या गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ऐसे मामलों में पांच हजार रुपये से कम का चालान न किया जाए। आयरिश पुल और बैरागी कैंप मुख्य गेट के आसपास अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थायी दुकानों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर निगम को जेसीबी मशीन के माध्यम से बैरागी कैंप मुख्य गेट से तिराहे तक अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि बैरागी कैंप क्षेत्र में शांतिकुंज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है,जिसमें वीवीआईपी का आगमन प्रस्तावित है,ऐसे में क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को चेताया गया कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य मार्गों,चौराहों और पुलों के आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए,ताकि आमजन को आवागमन और यातायात में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को बैरागी कैंप क्षेत्र में झाड़ी कटान,सफाई और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार,उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी,एसएनए नगर निगम ऋषभ उनियाल सहित सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp