प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पोखरी क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना पोखरी पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के तीसरे शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से हापला–गोपेश्वर मोटर मार्ग पर हुई कीमती विद्युत तार चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। 8 दिसंबर 2025 को अरुण बासकण्डी निवासी ग्राम विशाल पोखरी ने थाना पोखरी में तहरीर दी थी कि हापला–गोपेश्वर मोटर मार्ग पर बामनाथ से आगे टाटा कंपनी के कीमती विद्युत एसीएसआर मूज कंडक्टर तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना पोखरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सर्विलांस सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार, बिजनौर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। जांच के दौरान मुख्य आरोपी सलीम को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि चोरी की रात आरोपी पिकअप वाहन से तार चोरी कर रहे थे,तभी पुलिस के आने की आशंका में वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे। भागने के लिए आरोपियों ने एक बाइक भी चोरी की थी,जिसे पूर्व में बरामद किया जा चुका है।पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह घटना पेशेवर अपराधियों के संगठित गिरोह द्वारा की गई सुनियोजित चोरी है। गिरोह में सलीम के साथ नदीम,शहजाद और दानिश शामिल हैं,जो बिजनौर से पहाड़ी क्षेत्रों में आकर चोरी और अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। इन सभी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चोरी और लूट के कुल 23 मामले दर्ज हैं। गिरोह की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सलीम की गिरफ्तारी के बाद शहजाद को जिला कारागार बिजनौर से वारंट के माध्यम से जनपद चमोली लाकर न्यायालय में पेश किया गया। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को थाना पोखरी पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य दानिश पुत्र हमीद निवासी बिजनौर,उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। दानिश पूर्व में कोतवाली चमोली के एक चोरी मामले में जेल जा चुका है और जमानत के बाद फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद दानिश की निशानदेही पर चोरी किए गए कीमती बिजली के तार भी बरामद कर लिए गए हैं,जिससे मामले में पुलिस के साक्ष्य और मजबूत हुए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की तलाश लगातार जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रुकम सिंह नेगी,हेड कांस्टेबल महेंद्र,कांस्टेबल नरेश,कांस्टेबल ललित मोहन,चालक कांस्टेबल भरत टोलिया और एसओजी चमोली की तकनीकी टीम शामिल रही।
Spread the love