Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वाशिंग मशीन,लैपटॉप,एलईडी टीवी,इनवर्टर,बैटरी और नगदी सहित करीब पौने दो लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। घटना के संबंध में 12 जनवरी 2026 को महेंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी बद्री विशाल पुरम कॉलोनी गुसाई एनक्लेव नवोदय नगर की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी।शिकायतकर्ता उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर टीवी,वाशिंग मशीन,लैपटॉप,इनवर्टर समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया था।इस मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था।नकबजनी की घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लेते हुए 14 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर हर्षिता कॉलोनी से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। बरामद सामान की बाजार कीमत लगभग एक लाख पचहत्तर हजार रुपये बताई गई है।बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश और भोले के खिलाफ पौड़ी गढ़वाल और बिजनौर सहित विभिन्न जनपदों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी,कुशल पाल पुत्र ठाकर सिंह निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उम्र 26 वर्ष,राकेश पुत्र ठकरा सिंह निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उम्र 28 वर्ष,भोले पुत्र ठकरा सिंह निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उम्र 39 वर्ष,पवन पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उम्र 42 वर्ष,बरामद सामान,एक वाशिंग मशीन,एक लैपटॉप,एक इनवर्टर,एक बैटरी,एक एलईडी टीवी,नगद 86 हजार रुपये,पुलिस टीम में शामिल रहे,थाना अध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर,उपनिरीक्षक बबलू चौहान,हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक,हेड कांस्टेबल संजय,हेड कांस्टेबल देशराज कांस्टेबल गजेंद्र,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल कुलदीप डिमरी,कांस्टेबल हरि सिंह,कांस्टेबल रिपेन्द्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp