प्रदीप कुमार
पाबो-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में 15 जनवरी 2026 को चौकी पाबो,कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के अंतर्गत छानी गांव पाबो में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीण महिला और पुरुषों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों,महिला एवं बाल अपराधों तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि गांव में फेरी लगाने या किसी अन्य उद्देश्य से आने वाले बाहरी व्यक्तियों की सूचना समय रहते पुलिस को देना आवश्यक है,ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों को पुलिस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते हुए बताया गया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 और उत्तराखंड पुलिस ऐप का उपयोग किया जा सकता है।इसके साथ ही साइबर अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी,अनजान कॉल,संदिग्ध मैसेज या लिंक आने पर उस पर भरोसा न करें और तत्काल पुलिस या साइबर इमरजेंसी नंबर 1930 पर सूचना दें,जिससे समय रहते साइबर अपराधों की रोकथाम की जा सके। पुलिस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे,ताकि आमजन को अपराधों के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाया जा सके। पुलिस टीम:SI मुकेश गैरोला,प्रभारी चौकी पाबो कोतवाली पौड़ी,HC सुनील हिंदवाल।
Spread the love