प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। धर्म नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में नव वर्ष के अवसर पर महा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान एक माह 29 दिन से निरंतर जारी है और इसका असर अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की है कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर घर,आंगन और आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी का योगदान आवश्यक है,जिससे हरिद्वार को एक आदर्श स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाया जा सके। आज आयोजित सफाई अभियान का विवरण
बीएचईएल की पहल: बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन विभाग की टीम और सीआईएसएफ कर्मियों ने शिवालिक नगर के पास चौराहे से रानी राव पुल तक संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में 60 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग में सफाई कार्य:अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए क्षेत्र में सफाई का कार्य किया गया।खण्ड विकास अधिकारियों की पहल:खानपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत कानेवाली रायसिंह,डुमनपुरी,गिद्धावली और बालावाली में सफाई कार्य किया गया,जिसमें 12 कुंटल कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया। रूड़की क्षेत्र में रसूलपुर में सफाई अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की अपील:जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और गांव-गांव,घर-घर यह संदेश फैलाएँ कि स्वच्छता हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। महा स्वच्छता अभियान के माध्यम से जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और मॉडल जनपद बनाने का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें सभी विभाग,संस्थाएँ और नागरिक मिलकर योगदान दे रहे हैं।
Spread the love