प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी के पैठाणी स्थित पौराणिक राहु मंदिर के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित 1 करोड़ 90 लाख रुपये की योजना का विधिवत भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर पैठाणी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने रैली निकालकर उनका स्वागत किया।भूमि पूजन के बाद राहु मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास उत्सव जैसा माहौल रहा। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को तीर्थाटन और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। राहु मंदिर पैठाणी का सौंदर्यकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है और आने वाले दो वर्षों में पूरे क्षेत्र की कायाकल्प योजना को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। कंडारस्यू पंपिंग योजना आगामी तीन महीनों में शुरू की जाएगी,जिससे क्षेत्र में घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। कैबिनेट मंत्री ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पैठाणी में अतिरिक्त और भव्य पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचेंगे,इसलिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सौंदर्यकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के बाद राहु मंदिर पैठाणी उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा और क्षेत्र की आर्थिकी को भी नया बल मिलेगा। कार्यक्रम में धर्माचार्य रसिक महाराज,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,भाजपा जिला अध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर,जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल,मातवर सिंह रावत, संपत सिंह रावत,राहु मंदिर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत,कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत,समिति सदस्य कुंदन रावत,बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,मंडल अध्यक्ष पैठाणी विजय रौथान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Spread the love