Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में सार्वजनिक स्थलों एवं तीर्थ क्षेत्रों में शांति,सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से मिशन मर्यादा के अंतर्गत पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।अभियान के तहत अवैध एवं अराजक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है,ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में एनआईटी के पास कुछ व्यक्तियों को शोर-शराबा,अभद्र व्यवहार और हुड़दंग करते हुए पाया गया।उनकी गतिविधियों से आसपास शांति भंग होने तथा अराजक स्थिति उत्पन्न हो रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने पहले समझाइश देकर शांति बनाए रखने की अपील की,लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा कानून के अनुसार कार्रवाई की गई। प्रकरण में कुल सात व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर थाना लाया गया,जहां उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम व पते,मोनू खान पुत्र फैयाज निवासी ग्राम नौटी थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली हाल पता टम्टा मोहल्ला श्रीनगर उम्र 32 वर्ष,कृष्णा पुत्र बाबूराम निवासी वरादिया थाना तिनघरवा जिला बरदियान नेपाल हाल पता मजदूर एनआईटी सुमाड़ी श्रीनगर उम्र 22 वर्ष,अनिल पुत्र बासूराम निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष,शर्मा कुमार पुत्र तारा प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष,साहिल पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम कासिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार हाल पता वर्कर एनआईटी सुमाड़ी श्रीनगर उम्र 19 वर्ष,शौकिन पुत्र जान आलम निवासी उपरोक्त हाल पता वर्कर एनआईटी सुमाड़ी श्रीनगर उम्र 25 वर्ष,जाहिद पुत्र जमील निवासी इमरती नगला थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार,हाल पता वर्कर एनआईटी सुमाड़ी श्रीनगर,उम्र 45 वर्ष,पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp