प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा थाना थलीसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया,तत्पश्चात थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस निरीक्षण के क्रम में द्वारा थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों की जांच की गई तथा शस्त्रागार,मालखाना,बैरिक,मेस,हवालात,कम्प्यूटर कक्ष,सीसीटीएनएस प्रणाली,सीसीटीवी कैमरे एवं कम्प्यूटर उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही लंबित मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण उपरांत द्वारा समस्त पुलिस कार्मिकों की गोष्ठी ली गई,जिसमें उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुनने,शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण तथा प्रत्येक प्रकरण में त्वरित,निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति विनम्र व्यवहार,उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया।
Spread the love
प्रदीप कुमार थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा थाना थलीसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया,तत्पश्चात थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस निरीक्षण के क्रम में द्वारा थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों की जांच की गई तथा शस्त्रागार,मालखाना,बैरिक,मेस,हवालात,कम्प्यूटर कक्ष,सीसीटीएनएस प्रणाली,सीसीटीवी कैमरे एवं कम्प्यूटर उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही लंबित मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण उपरांत द्वारा समस्त पुलिस कार्मिकों की गोष्ठी ली गई,जिसमें उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुनने,शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण तथा प्रत्येक प्रकरण में त्वरित,निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति विनम्र व्यवहार,उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया।