प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कड़ा एक्शन लिया है।आरोपी को 16 जनवरी 2025 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की ने 1 वर्ष की सजा सुनाई थी और पुलिस की हिरासत में रखा गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कोर्ट मोहर्रिर की हिरासत से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसएसपी डोबाल ने मामले की विस्तृत और तथ्यात्मक जांच कराने के लिए एडिशनल एसपी/सीओ रुड़की को निर्देश दिए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच आख्या उपलब्ध कराएँ।
