प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार दिनांक 17 जनवरी 2026 को निदेशालय यातायात के आदेशों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात जागरूकता माह 2026 का शुभारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक यातायात ने जगजीतपुर चौकी के पास रैली को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश आम जनमानस तक पहुँचाना था। रैली जगजीतपुर चौकी से प्रारंभ होकर सिंह द्वार,शंकराचार्य चौक,देवपुरा चौक,रानीपुर मोड़ होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें। पुलिस टीम: एआरटीओ हरिद्वार नेहा झा,निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, टीटीओ वरुणा सैनी,अपर उप निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह,यातायात पुलिस,सीपीयू, आरटीओ के अन्य अधिकारी/कर्मचारी,ट्रैफिक वॉलिंटियर्स मौजूद रहे
Spread the love