Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 16 जनवरी 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में 07 वर्षीय नाबालिक के साथ कथित लैंगिक अपराध करने के आरोप में सूरज प्रकाश को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया।मामले में पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को भारतमातापुरम कॉलोनी से दबोचा। इस दौरान आरोपी के बिना सत्यापन बतौर किराएदार रहने की जानकारी मिलने पर मकान मालिक पर पुलिस अधिनियम के तहत ₹10,000/- का चालान भी काटा गया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पकड़ा गया आरोपी:सूरज प्रकाश पुत्र विरेन्द्र निवासी बिरौखाल,पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी कृपा कुटिर,भारतमातापुरम कॉलोनी, भूपतवाला हरिद्वार,पुलिस टीम,प्र.नि.रितेश शाह,व.उ.नि.नन्द किशोर ग्वाडी,उ.नि.चरण सिंह,म.उ.नि.निशा सिंह,अ.उ.नि.अरविन्द भट्ट,हे.का.प्रदीप पंवार,म.कानि.अनिता थापा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp