प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यालय स्तर से गुमशुदा बालक,बालिकाओं और अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ए.एच.टी.यू टीम ने 16 जनवरी 2026 को हर की पौड़ी क्षेत्र से दो बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया। पूछताछ में दोनों बालकों ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और 15 जनवरी की सांझ अपने हॉस्टल वेद मंदिर जम्मू से भागकर रेल के माध्यम से हरिद्वार पहुंचे। ठंड में ठिठुरते इन बच्चों की उम्र क्रमशः 11 और 8 वर्ष थी। दोनों बालकों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया और बाल कल्याण समिति हरिद्वार में काउंसलिंग के पश्चात खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया। पुलिस के प्रयासों से बच्चों के परिजनों से संपर्क स्थापित हुआ और आज दोनों बालक परिजनों के पास पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार पहुंचे। एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा और एसपी/क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव द्वारा दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। खुशी के इस पल में परिजनों ने अपने बच्चों को गले लगाकर एसएसपी डोबाल और हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।रेस्क्यू किए गए बालक,आहिल पुत्र रोहित कुमार, उम्र 11 वर्ष,निवासी आंखोंड आरएस पुरा,जम्मू-कश्मीर,हिमांशु पुत्र बिरला बाली,उम्र 8 वर्ष,निवासी चीनानि बटनना,जम्मू-कश्मीर,ए.एच.टी.यू टीम हरिद्वार,निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव (प्रभारी),मुख्य आरक्षी राकेश कुमार,मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल,आरक्षी दीपकचंद,महिला आरक्षी शशि बाला,महिला आरक्षी गीता देवी।
Spread the love