प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग श्रीनगर गढ़वाल।जिला अधिकारी प्रतीक जैन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज जवाड़ी में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता की और अपनी विभिन्न समस्याएं,शिकायतें एवं मांगें उपजिलाधिकारी के समक्ष रखीं।शिविर के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर समयबद्ध रूप से आख्या प्रस्तुत की जाए।उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है,ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,लाभकारी कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनाने में रुचि दिखाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love