प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 जनवरी 2026 को की गई।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी परवेज पुत्र बरकत को मोहल्ला किला क्षेत्र से दबोचा गया। आरोपी मंगलौर क्षेत्र का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अवैध शराब से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम मौजूद रही,कांस्टेबल मोहन पवार,हेड कांस्टेबल शतीश।
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 जनवरी 2026 को की गई।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी परवेज पुत्र बरकत को मोहल्ला किला क्षेत्र से दबोचा गया। आरोपी मंगलौर क्षेत्र का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अवैध शराब से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम मौजूद रही,कांस्टेबल मोहन पवार,हेड कांस्टेबल शतीश।