Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 जनवरी 2026 को की गई,जिसमें 50 पैकेट नाजायज देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने पीठ मैदान,नवोदय नगर चौक के पास से आरोपी सचिन पुत्र जगदीश को हिरासत में लिया। आरोपी ग्राम जैतपुर,थाना लक्सर का निवासी है तथा वर्तमान में रोशनाबाद,थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था।तलाशी के दौरान उसके पास से किन्नू मार्का की 50 पैकेट नाजायज देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम मौजूद रही,कांस्टेबल मनीष,कांस्टेबल वीरेंद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp