Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिले में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में यह अभियान पिछले दो माह पांच दिन से शहरों के साथ-साथ गांवों और कस्बों तक व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है,जिसका असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में अभियान को और अधिक प्रभावी करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत 31 जनवरी तक पूरे जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,वे उसका निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें,ताकि तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा सके। आज चलाए गए महा स्वच्छता अभियान का विवरण बीएचईएल नगर प्रशासन द्वारा भी सफाई अभियान चलाया गया। नगर प्रशासक संजय पवार ने बताया कि बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन की ओर से सेक्टर 3 स्वर्ण जयंती पार्क के समीप से शॉपिंग सेंटर तक जाने वाली सड़क और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य कराया गया।भुवनेश्वरी महिला आश्रम मिशन सुनहरा कल द्वारा भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई। परियोजना प्रबंधन डॉ पंत ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद द्वितीय में व्यापक सुधार कार्य किया गया और विद्यालय के बाहर मार्ग पर नालियों की समुचित सफाई कराई गई। भारत स्काउट गाइड द्वारा हरकी पौड़ी के नाई घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। संगठन के प्रबंधन मनोज सिरोही ने बताया कि घाट क्षेत्र में साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य कराया गया। खंड विकास अधिकारी खानपुर ने बताया कि प्रहलादपुर और गोरधनपुर क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई गई। वहीं खंड विकास अधिकारी रुड़की ने ग्राम पंचायत नन्हेडा अनंतपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाए जाने की जानकारी दी। जिला प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे महा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp