Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पवार के निर्देश पर जनपद भर में गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर विपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम सिरसू और कुमार सैनी निवासी काशीरामपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे,जिस कारण उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम:उपनिरीक्षक विनोद चपराणा चौकी प्रभारी बाजार कोटद्वार,मुख्य आरक्षी करण यादव,आरक्षी कुलदीप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp