प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर में बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा एवं हवन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन माँ सरस्वती का प्राकट्य हुआ माना जाता है और इसी दिन से बसंत ऋतु के आगमन तथा ऋतु परिवर्तन की मान्यता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.मुकेश मैठाणी ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व और विद्या की देवी माँ सरस्वती के महात्म्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान,संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की सह-प्रबंधक आशा फरासी,नगर निगम पार्षद अंजना,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी,मोनिका पाण्डेय, पार्वती मैठाणी,साक्षी सती,पूनम मिश्रा,पवन बंसल,भक्ति राम,ताजवर,राजेंद्र,सुरेश,राकेश सहित अनेक अभिभावक,शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ,जिसमें सभी ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सद्बुद्धि की कामना
Spread the love