प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।नरेंद्र नगर/ऋषिकेश: इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 6.15 बजे खुलेंगे। इसके साथ ही तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार,7 अप्रैल से प्रारंभ होगी। आज वसंत पंचमी,शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि तिथि निर्धारण के साथ ही आगामी यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और यात्रा व्यवस्थाओं हेतु कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ आगामी चारधाम यात्रा तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और चारधाम यात्रा में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया।कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम के तहत टिहरी राजमहल में सुबह साढ़े दस बजे धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली देखकर विधि-विधान से कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की। इसी अवसर पर गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय किया गया। इसके पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल को सुपुर्द किया। इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह के साथ सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,रावल अमरनाथ नंबूदरी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,प्रह्लाद पुष्पवान,धीरज मोनू पंचभैया,महेंद्र शर्मा,देवी प्रसाद देवली,राजेंद्र प्रसाद डिमरी,नीलम पुरी,दिनेश डोभाल,राजपाल जड़धारी,डॉ.विनीत पोस्ती,डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल,विनोद डिमरी,सचिव भगवती डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वेदपाठी रविंद्र भट्ट,तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़,संजय भट्ट,विश्वनाथ,राजगुरु माधव नौटियाल,स्वास्तिक नौटियाल,हरीश डिमरी,पीतांबर मोल्फा,दिनेश डिमरी,हेमंत डिमरी,सुधीर डिमरी,मुकेश डिमरी,सुभाष डिमरी और संदीप डिमरी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Spread the love