प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में तीर्थ नगरी को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए 2 माह 6 दिन से लगातार चल रहे सफाई अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व में यह अभियान शहर से लेकर गांव-कस्बों तक चलाया जा रहा है। जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर जारी किया है और 31 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा संचालित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अभियान में सौंपी गई जिम्मेदारी और दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाया जा सके। परिवहन विभाग और एनएचएआई द्वारा संचालित विशेष स्वच्छता अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अभियान में ARTO प्रशासन हरिद्वार,ARTO प्रवर्तन हरिद्वार,समस्त ARTO कार्यालय स्टाफ,इंटरसेप्टर टीम हरिद्वार,टास्क फोर्स गोवर्धनपुर एवं चिड़ियापुर,NHAI रूड़की,NHAI नजीबाबाद और NH-334A की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार–दिल्ली,हरिद्वार–लक्सर और हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारों,सर्विस लेन,डिवाइडर,बस स्टॉप और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे की सफाई कराई गई और अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।आमजन,वाहन चालकों और दुकानदारों को सड़क पर कचरा न फैलाने,प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने और वाहनों में गार्बेज बैग रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता अभियानों को जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए निरंतर जारी रखा जाएगा। नेचर फाउंडेशन और नगर निगम द्वारा चलाया गया अभियान नेचर फाउंडेशन की अध्यक्ष किरन भटनागर ने बताया कि नेचर फाउंडेशन और नगर निगम द्वारा आज गंगा घाट की वीडियो की सफाई के साथ आस-पास क्षेत्र की सफाई कराई गई। जिला प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा और सफाई अभियान में सबको सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
Spread the love