प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।दिल्ली के शातिर चोर गिरोह ने घने कोहरे का फायदा उठाकर मोबाइल दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था,लेकिन पुलिस की सतर्कता और मेहनत ने चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।दिनांक 14 जनवरी 2026 को ऋषिकुल कोतवाली क्षेत्र में कुछ अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल सेंटर दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल फोन और उनके फोल्डर चोरी किए थे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया और एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल टीमें गठित की गईं। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक ईको कार का पता चला,जिसमें दो संदिग्ध घटनास्थल की ओर आते दिखाई दिए। घना कोहरा होने के कारण कार का पीछा करना कठिन था,लेकिन पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर कार का नम्बर DL5CW-1161 तस्दीक किया।कार के स्वामी की जानकारी लेने पर पता चला कि इदरीश अंसारी नामक व्यक्ति काफी समय पहले किराए पर दिल्ली में रहता था और अब नहीं है। जांच में सामने आया कि वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने दिल्ली से आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग तेज कर दी और इसी दौरान दो संदिग्धों को औद्योगिक क्षेत्र बाईपास से घटना में प्रयुक्त ईको कार और चोरी का सामान बरामद कर दबोच लिया। आरोपी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में फिर वारदात करने की फिराक में थे।अभियुक्तों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन,15 एम आई कंपनी की बैटरी,1 मदर बोर्ड,1 ईवीडियो मशीन,7 मोबाइल फोल्डर और 1 तिजोरी बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।नाम और पता अभियुक्तगण:इदरीश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी,निवासी बुलंद मस्जिद,शास्त्री पार्क,थाना जामा मस्जिद,दिल्ली;स्थायी पता डुमराव,जिला बक्सर, बिहार,आयु 35 वर्ष जीतू यादव पुत्र स्व.कमल यादव,निवासी मीना बाजार,नियर लाल किला,पुरानी दिल्ली;स्थायी पता गाँव बतसपुर जिला समस्तीपुर बिहार आयु 34 वर्ष,घटना में प्रयुक्त वाहन: ईको कार सिल्वर कलर पुलिस टीम: रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,SSI नंदकिशोर गवाड़ी,उ.नि.ऋषिकांत पटवाल,उ.नि.प्रदीप कुमार,उ.नि.आशीष नेगी,का.674 जसवीर,का.1077 सत्यपाल तोमर,का.50 परविन्द्र,का.166 रविन्द्र धस्माना।
Spread the love