Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।सरदार पटेल मंडल के अंतर्गत वार्ड–41,इंदिरापुरम में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती एवं बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माँ सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी के विचार आज भी देश को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए समाज और देश के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने नेताजी के त्याग,साहस और बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों को राष्ट्र प्रथम का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनोज कम्बोज,कार्यक्रम संयोजक पार्षद बबीता गुप्ता एवं भारती गांगुली,मंडल मंत्री सुंदेश्वर ठाकुर,सुषमा पंवार,प्रशांत मित्तल,मनोज गुप्ता,अनिल केशव,मंदिरा चौधरी,सरोज झा,पीयूषा,राहुल सेमवाल,ममता,मीता सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp