Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। घटना के संबंध में दिनांक 1 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना भगवानपुर पर दी गई थी। इस मामले में थाना भगवानपुर पर मुकदमा बीएनएस की संबंधित धारा में पंजीकृत किया गया। नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास और कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 जनवरी 2026 को आरोपी आमिर सैफी पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम बुढ़िया वार्ड नंबर 3,निकट पानी की टंकी,तहसील जगाधरी,जनपद यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का नाम व पता आमिर सैफी पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम बुढ़िया वार्ड नंबर 3 निकट पानी की टंकी तहसील जगाधरी जनपद यमुनानगर हरियाणा पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक प्रमोद,कांस्टेबल आसिफ अंसारी,महिला कांस्टेबल सोनम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp