Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध नशा,सट्टा और खाईबाड़ी के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दिनांक 22 जनवरी 2026 को मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नशे के सौदागर को 235 नशीली गोलियां ट्रामाडोल के साथ हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाया था और इसके पीछे किन-किन लोगों की संलिप्तता है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपी की पहचान सागर पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम,उप निरीक्षक राकेश डिमरी,उप निरीक्षक वीरपाल,हेड कांस्टेबल माजिद खान,कांस्टेबल रविंद्र खत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp