Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 22 जनवरी 2026 को रसूलपुर टोंगिया निवासी वादी द्वारा थाना बुग्गावाला में शिकायत दर्ज कराई गई कि रसूलपुर टोंगिया निवासी प्रताप पुत्र राजकुमार ने उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना बुग्गावाला में मुकदमा पंजीकृत किया गया। महिला और नाबालिगों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देशों के क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने मामले में गहन छानबीन शुरू की।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।पीड़िता के बयान और साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो अधिनियम की धाराओं की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त का नाम व पता,प्रताप पुत्र राजकुमार निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष,पुलिस टीम,उप निरीक्षक मनोज कुमार थाना बुग्गावाला,कांस्टेबल 725 विक्रम थाना बुग्गावाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp