Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की तिरुपति कॉलोनी से परिजनों से नाराज होकर घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भाई पुलिस की सतर्कता से सकुशल बरामद किए गए। दोनों बच्चे रेल के माध्यम से कहीं दूर जाने की फिराक में थे। घटना 15 जनवरी 2026 की है,जब रुद्र (उम्र 13 वर्ष) और लक्की (उम्र 11 वर्ष) परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गए।बच्चों के घर न लौटने पर परिजन मदद की आस में चौकी गैस प्लांट पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से सकुशल बरामद किया। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp