प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पौड़ी पुलिस द्वारा मतदाता जागरूकता बढ़ाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के आदेशानुसार,पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी तुषार बोरा द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी में तथा प्रतिसार निरीक्षक पौड़ी द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा निष्पक्ष,स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया।इसके अतिरिक्त,जनपद के समस्त थाना,चौकी एवं अग्निशमन केन्द्रों में संबंधित प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतंत्र की मजबूती,मतदाता जागरूकता के प्रसार,निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के संरक्षण तथा आम नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।
Spread the love