Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.50 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद किया है। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत भूरना और भुरनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र और किसान इंटर कॉलेज में अलग-अलग तिथियों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए थे।इन घटनाओं में चोर घने कोहरे और एकांत का फायदा उठाकर सरकारी संस्थानों में नकबजनी करते थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की और मैनुअल सूचना संकलन के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने 23/24 जनवरी 2026 की रात लक्सर क्षेत्र में घेराबंदी कर ठोस पतारसी-सुरागरसी के आधार पर चार व्यक्तियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए सामान को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे हुए थे और उसे बेचने की फिराक में थे। लक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी और नकबजनी की सभी घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उर्फ लिला पुत्र विजय पाल,उम्र 22 वर्ष,निवासी ग्राम भूरना अजीत पुत्र सुरेश पाल,उम्र 19 वर्ष,निवासी ग्राम भूरना सोहित पुत्र शीशपाल,उम्र 22 वर्ष,निवासी ग्राम भूरना गगन पुत्र श्याम सिंह,उम्र 26 वर्ष,निवासी दाबकी कला बरामद माल (लगभग 3.50 लाख रुपये) डेल कंपनी का लैपटॉप,दो लेनोवो टैबलेट,एलईडी टीवी,पांच गैस सिलेंडर,एप्सन प्रिंटर,म्यूजिक एम्पलीफायर,खेल सामग्री,रसोई का सामान,वजन तोलने की मशीनें,30 किलो चावल,प्रेशर कुकर सहित अन्य घरेलू और शैक्षणिक सामग्री। पुलिस टीम उप निरीक्षक हरीश गैरोला,उप निरीक्षक दीपक चौधरी,उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,हेड कांस्टेबल मनोज मिनान,हेड कांस्टेबल दीवान नेगी,हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश,कांस्टेबल अरविंद चंदेल,कांस्टेबल अनुप पोखरियाल,कांस्टेबल गंगा सिंह,कांस्टेबल जितेंद्र रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp