Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को चमोली जनपद में पुलिस द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद में हुई बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद चमोली पुलिस के जवानों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माय इंडिया माय वोट तथा टैगलाइन इंडियन सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी निर्धारित की गई है।कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस कार्मिकों को मताधिकार के महत्व,स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन तथा लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा उपस्थित पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। वहीं पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट द्वारा पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जनपद की अग्निशमन इकाई,समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों पर भी संबंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मियों को बर्फीले मौसम के बीच शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि चमोली पुलिस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए हर परिस्थिति में एकजुट और प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp