Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड जखोली के तहसील सभागार में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने गरीब एवं आर्थिक रूप से जरुरतमद व्यक्तियों को विवेकाधीन कोष के नौ लाख साठ हजार रुपए के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया है। शनिवार को विधायक भरत सिंह चौधरी ने तहसील जखोली के सभागार में गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को विवेकाधीन कोष के आर्थिक सहायता के नौ लाख साठ हजार रुपए के चेक वितरित करते हुए कहा कि क्षेत्र के जो भी आर्थिक रूप से कमजोर या जरुरतमंद व्यक्ति हो,वे अपने आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड व सम्बंधित दस्तावेजों को उनके रुद्रप्रयाग स्थित कार्यालय में किसी भी समय जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को साथ लेकर चलने वाली है और भाजपा सबका साथ सबका विकास के सार्थक नारे को साकार रूप देने में लगी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनहित के कार्यों में लगे हुए हैं। कहा कि पात्र लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जखोली मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत,एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया,नायब तहसीलदार दूर्गा सिंह रावत,कानूनगो राजेन्द्र सिंह रावत,पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़,भाजपा नेता संजयपाल नेगी,पूर्व प्रधान डॉ.संजय राणा,क्षेत्र पंचायत सदस्य भटवाड़ी सुरेश लाल सहित कई लाभार्थी ओर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp