Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा गश्त और चेकिंग के दौरान ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता,निवासी ग्राम सर्वोदय नगर,थाना सी बी गंज,जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम,म.उ.नि.रचना,अ.उ.नि.मनमोहन सिंह,हे.का.बृजमोहन सिंह,हे.का.कुलदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp