Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा पुलिस कर्मियों को जाति,धर्म एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर निष्पक्ष रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मताधिकार की भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत यह शपथ कार्यक्रम जनपद के सभी थाना,कार्यालयों और पुलिस की विभिन्न शाखाओं में भी आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत समस्त थाना कोतवाली लक्सर,थाना खानपुर,थाना सिडकुल एवं थाना बुग्गावाला में भी पुलिस कर्मियों को मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई,जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp