Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें लक्ष्य निर्धारण,अनुशासन तथा सतत परिश्रम के महत्व से अवगत कराया। संवाद के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों का करियर केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं रहता,बल्कि उससे गांव,क्षेत्र और समाज भी प्रेरणा लेता है। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र समाज के वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण मंच है,जहां से निकलकर विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में केंद्र के समन्वयक प्रो.एम.एम.सेमवाल,चौरास परिसर के निदेशक प्रो.आर.एस.नेगी,प्रो.आर.एस.फर्त्याल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। केंद्र के शिक्षक डॉ.प्रकाश कुमार सिंह,डॉ.आशीष बहुगुणा और डॉ.अरविंद सिंह रावत की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रो.एम.एम.सेमवाल ने कुलपति का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp